फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में रात की बारिश के बाद सुबह खिली धूप, जानें कैसा रहेगा 30 मार्च के बाद तापमान

Sat, 25 Mar 2023 10:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather Update : दिल्ली में शुक्रवार को दिन ढले शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। जानकारी के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि आयानगर में सबसे अधिक 001.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन
दिल्ली में खिली धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं शुक्रवार दिन और रात में बारिश के बाद शनिवार सुबह धूप खिलने से मौसम काफी अच्छा हो गया है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मौसम में हुए बदलाव से अभी एक सप्ताह तक मौसम सुहावना ही बना रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी। पूरे सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 मार्च के बाद से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

Trending Videos

उत्तर भारत में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बीते सोमवार रात को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के साथ ओले भी पड़े थे। इस कारण तापमान में गिरावट हुई थी। 24 मार्च के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसी के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और 10 बजे के बाद हल्की से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। 

इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। रुक-रुक के अलग-अलग इलाकों में बारिश होती रही। मौसम का यह मिजाज शाम तक बना रहा। इस कारण शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि आयानगर में सबसे अधिक 001.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन

इधर गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 16.5 दर्ज हुआ। जबकि यहां 002.0 बारिश दर्ज की गई। वहीं फरीदाबाद में सबसे अधिक बारिश 002.5 मिमी दर्ज हुई। यहां तापमान 28.3 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें