फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: राजधानी में मौसम की आंख-मिचौली, सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, आज बारिश के आसार

Sun, 29 Jan 2023 06:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने अब रविवार को बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार को बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री रहा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 236 (खराब) दर्ज किया गया। राजधानी में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। कभी सर्द हवा चलने लगती है तो कभी गर्मी का अहसास होता है। शनिवार को भी सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ाई। हालांकि, धूप ने राहत दिलाई।

दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। इनमें लोदी रोड में 4.8, रिज में 4.6 और मुंगेशपुर में 4.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 और आयानगर में 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग ने अब रविवार को बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा। दो दिन तापमान में गिरावट के बाद फिर से बढ़ोतरी होनी होगी।
विज्ञापन

पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 23.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 6.1 डिग्री सेल्सियस
29 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:58 मिनट
30 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:11 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें