फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: तेज हवाओं ने नहीं होने दिया गर्मी का अहसास, जानें कैसा रहेगा कल मौसम का हाल

Wed, 17 Aug 2022 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते दो-तीन दिन से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। इस कारण से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
दिल्ली में सुहावना मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हल्की धूप और तेज हवाओं ने बुधवार को भी गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। बादलों और धूप की लुकाछिपी के कारण अधिकतम तापमान में मामूली रूप से बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, सुबह 8.30 बजे तक 2.2. मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में ऐेसा सुहावना मौसम अभी बना रहेगा। उसके बाद 20 अगस्त से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

बीते दो-तीन दिन से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। इस कारण से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35-36 के बीच बना रहेगा। 20-21 को हल्की बारिश होने के कारण अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी। वहीं बुधवार को दिल्ली में सबसे कम अधिकतम तापमान 33.2 डिग्र सेल्सियस आयानगर केंद्र पर दर्ज हुआ। यहां सुबह 8.30 बजे तक 7 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि पालम केंद्र पर 6.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। 
विज्ञापन

पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। 
अधिकतम तापमान: 34.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24.6 डिग्री सेल्सियस
18 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 58 मिनट
19 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 53 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें