फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report : Delhi-NCR में बारिश और बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशगवार, आज ओले गिरने के आसार

Wed, 31 May 2023 01:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने बुधवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने कल शाम होते होते करवट ले ली। पहले धूल भरी आंधी चली और फिर अचानक हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत का अहसास करवाया। मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण जून के पहले सप्ताह तक लू की स्थिति नहीं बनेगी। 

विज्ञापन

इस वजह से हो रही है बारिश
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। कभी धूप निकलती है कभी तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगती है। शनिवार, रविवार व सोमवार के बाद मंगलवार को भी दोपहर में आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई।

31 मई तक बना रहेगा मौसम का ऐसा मिजाज
मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मई के महीने में सामान्य 30.7 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक 77.7 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। मौसम का ऐसा मिजाज 31 मई तक बना रहेगा। इस कारण से तापमान भी 35-36 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
विज्ञापन

गर्मी के साथ प्रदूषण का स्तर भी आया नीचे
दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के बाद प्रदूषण का स्तर नीचे आ गया है। बारिश के चलते कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। इससे दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें