फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशी ने एलजी को लिखी चिट्ठी: दिल्ली में हो सकती है पानी की भारी किल्लत, बोलीं- ये एक इमरजेंसी जैसे हालात

Tue, 21 Nov 2023 12:18 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जल संकट से पहले जल मंत्री आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है और तत्काल ही हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में जल्द ही पानी की भारी किल्लत हो सकती है। इसकी जानकारी खुद मंत्री आतिशी ने दी है। जल मंत्री आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में जल्द ही पानी की भारी कमी हो सकती है। क्योंकि चीफ सेक्रेटरी के कहने पर वित्त सचिव आशीष वर्मा ने अगस्त से जल बोर्ड के सारे फंड बंद कर दिए हैं। 
विज्ञापन


आतिशी ने आरोप लगाते हए कहा कि वित्त मंत्री के लिखित आदेश की बाद भी फंज जारी नहीं किए हैं। सैलरी और रूटीन कामों के लिये भी पैसे नहीं है। सभी ठेकेदारों ने काम करने से मना कर दिया है। आने वाले दिनों में कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत, गंदा पानी और सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महामारी का खतरा है। ये एक इमरजेंसी जैसे हालात हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें