दिल्ली हिंसा मामले में आरोपी जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की मुश्किल बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल शुक्रवार को उमर खालिद से तीन घंटे पूछताछ की। पुलिस ने उमर से हिंसा से जुड़े कई सवाल पूछे। इसी के साथ हिंसा से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के पहले दिए भाषण पर भी सवाल पूछे गए। स्पेशल सेल ने उमर खालिद का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।