फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: गलत श्रेणी में आवेदन के कारण नहीं मिल रहा दाखिला

Fri, 05 Jul 2019 05:39 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में जारी दाखिला प्रक्रिया के दौरान कुछ विद्यार्थी अपनी ही गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के असमंजस के कारण विद्यार्थियों ने गलत श्रेणी में आवेदन कर दिया, जिस कारण अब उनकी स्वयं की श्रेणी में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। ऐसे विद्यार्थी डीन स्टूडेंट वेलफेयर के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ विद्यार्थियों ने श्रेणी में बदलाव की मांग की है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


डीन स्टूडेंट वेलफेयर में राहत की गुहार लगाने पहुंची डोली ने बताया कि उनकी बहन एससी श्रेणी से हैं। आवेदन के समय असमंजस के कारण उनकी बहन ने एससी श्रेणी की जगह ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आवेदन कर दिया। उन्हें लगा कि स्कूल स्तर पर जिस तरह की ईडब्ल्यूएस श्रेणी है, यहां भी वही होगी। हालंकि, डीयू में इस बार सवर्णों के लिए ईडब्ल्यूएस को लागू किया गया है।

उन्होंने श्रेणी ईडब्ल्यूएस भर दी और प्रमाणपत्र एससी श्रेणी के लगा दिए। अब दूसरी कटऑफ में 92 फीसदी अंकों के कारण एससी श्रेणी में उनका दाखिला नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेजों में हो रहा है, लेकिन श्रेणी भरने में की गई गलती के कारण वह दाखिले से वंचित हैं। इसी तरह से अन्य काफी विद्यार्थियों ने आवेदन के समय फॉर्म में गलत श्रेणी भर दी। इससे अब उनके दाखिले के चांस नहीं बन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखे डीयू के कॉलेजों की दूसरी कटऑफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें