नई दिल्ली। अंबेडकर स्टेडियम में खेल गए पीएसपीबी विमेंस प्रीमियर लीग के मैच डे तीन में दिल्ली यूनाइटेड एफसी ने सिटी एफसी को 6-0 से हरा दिया। पहले हाफ में दिल्ली यूनाइटेड टीम का मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। दूसरे हाफ में भी दिल्ली यूनाइटेड ने अपना दबदबा कायम रखा। दूसरी ओर सिटी एफसी पूरे मुकाबले में लय हासिल नहीं कर सकी। दिल्ली यूनाइटेड के गोलकीपर और डिफेंस ने भी विपक्षी टीम को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। टीम ने तीन अंक अपने नाम किए। संवाद