फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मूर्ति विर्सजन के दौरान दो युवक यमुना में डूबे... नहीं लगा कोई सुराग, बचाव में बारिश बनी बाधा

Thu, 19 Sep 2024 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बचाव अभियान बुधवार रात को भी जारी रखा गया। शाम तक युवकों का कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बैराज को खोलने व बारिश से बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूर्ति विर्सजन के दौरान मंगलवार शाम को दो युवक यमुना में डूब गए। युवकों के डूबने के साथ ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग व एनडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बचाव अभियान बुधवार रात को भी जारी रखा गया। शाम तक युवकों का कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बैराज को खोलने व बारिश से बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। बारिश के कारण बचाव कार्य रोकना पड़ता है। बारिश से यमुना में नाव डूबने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि गणेश मूर्ति विर्सजन के दौरान मंगलवार शाम को यमुना नदी में दो युवकों के डूबने के बारे में एक पीसीआर कॉल मयूर विहार थाना पुलिस को मिली थी। जांच के दौरान पता लगा कि जहां युवक डूबे हैं वह क्षेत्र सनलाइट कॉलोनी थाने का है। बाद में जांच सनलाइट थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि साहिबाबाद निवासी विशाल (21) और जनपथ निवासी तुषार (18) यमुना में डूब गए हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई है।

ये दोनों चार अन्य लड़कों अशोक, सुमित, दिव्यांशु और कृष के साथ क्राउन प्लाजा, मयूर विहार थाने के रास्ते से गणेश विसर्जन के लिए यमुना नदी में आए थे। विसर्जन के समय चारों युवक यमुना नदी में उतरे। इसी दौरान विशाल और तुषार नदी में डूब गए। सूचना के बाद एनडीआरएफ ने अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान शुरू कर दिया था। पूरी रात बचाव अभियान चलता रहा। अभी तक बचाव कार्य जारी है। दिल्ली में लगातार हो रही है बारिश बचाव कार्य बार-बार रोकना पड़ता है।
विज्ञापन


ये भी आशंका
बैराज खुलने व बारिश के कारण यमुना नदी के पानी का बहाव तेज है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक तेज बहाव से आगे बह गए हों। साथ ही किसी मूर्ति में अटक कर फंसने की भी आशंका है। इसके अलावा नदी में पोल के सहारे मौजूद झाड़ियों में फंसने के भी कयास लगाए जा रहे है। साथ ही दलदल में फंसने की संभावना भी जताई जा रही है।

एक दर्जन से ज्यादा गोताखोर कर रहे हैं तलाश
उपायुक्त ने बताया कि देर रात से ही युवकों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। गोताखोर, बोट, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही है। एक दर्जन से ज्यादा गोताखोर को लगाया गया है। यमुना में पानी अधिक होने के कारण अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

एक रैपिडो चालक और दूसरा निजी कंपनी में कार्यरत
गोकुल धाम सोसाइटी, डीएलएफ भोपरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी विशाल पुत्र बॉबी रैपिडो बाइक चलाता है। उसके परिवार में दो भाई, एक बहन और पिता है। पिता बॉबी खान मार्केट में एनडीएमसी में नौकरी करते हैं। सर्वेंट क्वार्टर, जनपथ नई दिल्ली निवासी तुषार पुत्र मुकेश प्राइवेट नौकरी करता है। उसके परिवार में एक बड़ी बहन और पिता है। पिता मुकेश हाउस कीपिंग का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें