फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों पर चलाई थी गोली, सबूतों के अभाव में कई आपराधिक मामलों में वांछित दो आरोपी बरी

Thu, 15 May 2025 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) विशाल पहुजा ने कहा कि अदालत सुरक्षित रूप से यह निष्कर्ष निकाल सकती है कि अभियोजन पक्ष आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश करने में विफल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साकेत कोर्ट ने ऑन ड्यूटी पुलिस पर गोली चलाने के मामले में आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने आरोपी तौफीक उर्फ काला और सनी को आरोपमुक्त करार दिया। इसके अलावा दोनों आरोपी पर लगे शस्त्र अधिनियम की धारा 25 व 27 से भी बरी किया है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) विशाल पहुजा ने कहा कि अदालत सुरक्षित रूप से यह निष्कर्ष निकाल सकती है कि अभियोजन पक्ष आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश करने में विफल रहा है। ऐसे में अभियोजन पक्ष आरोपियों पर सबूतों के आधार पर अपना मामला साबित नहीं कर सका। 

आरोपियों को इस मामले में किसी भी अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। इसलिए वे संदेह का लाभ पाने के हकदार हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार दोनों आरोपी कई आपराधिक मामले में वांछित थे और अपहरण के एक मामले में भी शामिल थे। इस कारण पुलिस उनकी तलाश कर थी।
विज्ञापन


पुलिस ने रोकने का किया इशारा, तो चलाई गोली
पुलिस ने मोटरसाइकिल से जाते हुए आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह वहां से भागने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पीछे बैठे सन्नी ने पिस्तौल निकाली और कांस्टेबल सलीमुद्दीन और कांस्टेबल रविंद्र पर गोली चला दी।हालांकि, पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों को बिना चोट पहुंचाए पकड़ लिया। वहीं, जांच के दौरान दोनों आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें