फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic Challan News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब ANPR कैमरे, एक हजार से ज्यादा चालान कटे

Thu, 13 Aug 2026 02:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi-Dehradun Expressway E-Challan: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एएनपीआर कैमरों को ई-चालान प्रणाली जोड़ा गया है। एक हजार से अधिक ओवरस्पीडिंग चालान जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एएनपीआर कैमरों को ई-चालान प्रणाली से जोड़ दिया है। यह कदम यातायात उल्लंघनों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई करने के लिए लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


एएनपीआर कैमरों से अब तक 1000 से अधिक चालान या नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ये चालान मुख्य रूप से तेज गति से वाहन चलाने के लिए जारी किए गए हैं। एएनपीआर कैमरे स्वचालित नंबर प्लेट पहचान तकनीक का उपयोग करते हैं। ये कैमरे वाहनों की गति और अन्य उल्लंघनों को सटीकता से दर्ज करते हैं। 
 
विज्ञापन


ई-चालान प्रणाली इन उल्लंघनों के लिए तुरंत नोटिस जारी करती है। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होता है और प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है। यह तकनीक यातायात पुलिस को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने में मदद करती है।

एएनपीआर कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्वचालित रूप से स्कैन करते हैं। यह प्रणाली तेज गति जैसी अनियमितताओं का तुरंत पता लगाती है। उल्लंघन का पता चलते ही डेटा सीधे ई-चालान प्रणाली में भेजा जाता है। इसके बाद उल्लंघनकर्ता को डिजिटल माध्यम से चालान भेजा जाता है। यह तकनीक यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें