फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के बच्चों ने हेलमेट पहनने वाले बाइक सवारों को दिए गुलाब
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने वैश्विक सड़क सुरक्षा पहल के सहयोग से हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए परिणाम थीम पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन जीपीओ, गोल मार्केट इलाके में किया गया। इसका उद्देश्य दोपहिया चालकों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान निजी स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया। उन्होंने हेलमेट सही ढंग से पहनने वाले बाइक चालकों को गुलाब के फूल भेंट किए। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के 55 वाहनों के चालान काटे गए। दिल्ली यातायात पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हेलमेट पहनने का नियम केवल चालान काटने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए लागू किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीएमडी जोन-2 के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सही तरीके से पहना गया हेलमेट जीवन बचाने में बेहद प्रभावी है। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने सामूहिक अपील करते हुए कहा कि गड्डी चलाओ ध्यान से, वरना जाओगे जान से। गड्डी चलाओ ध्यान से, ताकि बच पाओ भुगतान से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें