फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आफत वाली बारिश: जलभराव के बाद लगा जाम, आतिशी ने रेखा सरकार को घेरा; एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 29 Jul 2025 10:24 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। झमाझम बारिश की वजह से जहां लोगों को एक जगह बड़ी राहत मिली तो वहीं कुछ लोगों के लिए परेशानी भी लेकर आई। सुबह के वक्त बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव की समस्या सामने आई।
विज्ञापन
दिल्ली की सड़कों पर पानी ही पानी - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Traffic Jam: दिल्ली समेत एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव होने की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है। बीती रात से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वहीं बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जबकि पूर्व सीएम आतिशी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है।
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम ने दिल्ली सरकार को घेरा और पूछे सवाल
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बारिश के बीच हो रहे जलभराव पर दिल्ली सरकार को घेरा है। एक्स पर पोस्ट साझा कर आतिशी ने लिखा कि प्रगति मैदान के सामने वाली सड़क का हाल देखिए... 10 मिनट की बरसात हुई और दिल्ली पानी पानी हो गई। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि ये 4 इंजन वाली कमाल की सरकार है। पूछा कि कहां हैं दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और क्या कर रही हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। 
 
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की इडवाइजरी
राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। उड़ान संचालन में संभावित व्यवधान की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश की वजह से कई उड़ानों पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन

 
दिल्ली के कई अस्पतालों में भरा पानी
दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में पानी भर गया। जिसकी वजह से कई मरीजों को काफी परेशानी हुई। सफदरजंग, डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल सहित अन्य अस्पताल में आज तेज बारिश की वजह से पानी भर गया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि अब क्या कहेंगे।
 

झमाझम बारिश में भीगी दिल्ली
मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों ने आंखें खोलीं, चारों ओर एक सुहावना और ठंडक भरा मौसम दिखाई दिया। आसमान से बादल झूम-झूमकर बरसे, लेकिन इस खुशनुमा बारिश ने लोगों को राहत के साथ-साथ मुश्किलें भी दीं। 

शहर के कई इलाकों में जलभराव ने राहों को रोकने की कोशिश की, मगर मंजिल की चाह में लोग भीगते हुए भी अपने-अपने सफर पर निकल पड़े। मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में हुए जलभराव में से बचते-बचाते लोग निकलते दिखे।



सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
सोमवार को भी सुबह से ही बादल और सूरज के बीच अठखेलियों का खेल जारी रहा। दिन के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसने और उमस भरी गर्मी बढ़ा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 84 से 64 फीसदी रहा।

दो दिन दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम 5:30 बजे तक पालम में 10.7, आया नगर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। साथ ही, शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, शनिवार और रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: अकेलेपन से हारा 25 साल का CA: सुसाइड नोट में लिखा, मौत जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा; मरने का तरीका कंपा देगा रूह



जरा देर की बारिश में दिल्ली हुई पानी-पानी: केजरीवाल
दिल्ली में मंगलवार को हुई बारिश के बाद जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। आप नेताओं का कहना है कि दिल्ली में हर जगह पर भाजपा है फिर भी जलभराव को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के पॉश इलाकों से लेकर हर सड़क व गलियों में हुए भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर कहा कि जरा देर की बारिश में दिल्ली पानी-पानी हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें