दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस स्टील स्ट्रक्चर बनाने के काम के लिए भोगल फ्लाईओवर, मथुरा रोड के दोनों कैरिजवे कई दिनों तक पूरी रात बंद रहेंगे। इस कारण ट्रैफिक बाधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार काम के चलते 24 जून, 27 जून, 29 जून और 2 जुलाई को आधी रात को 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बंद बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि दूसरे रास्ते के तौर पर लाला लाजपत राय मार्ग और रिंग रोड का इस्तेमाल करें। हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को जल्दी निकलने की सलाह दी है।