फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : प्रदूषण पर लगाम के लिए हर जिला पुलिस को दी गईं 200-200 चालान मशीनें, इसलिए बॉर्डर पर रोकी गईं बसें

Sun, 22 Dec 2024 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट ने हर जिला पुलिस को 200-200 चालान मशीनें और दी हैं। ग्रेप-4 के तहत दिल्ली पुलिस के सभी 15 जिलों में मध्य जिला पहले स्थान पर है। मध्य जिला पुलिस ने सिर्फ 4 दिन में 1040 चालान किए हैं।
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमघोंटू प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और ज्यादा सख्ती बरतने जा रही है। दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट ने हर जिला पुलिस को 200-200 चालान मशीनें और दी हैं। ग्रेप-4 के तहत दिल्ली पुलिस के सभी 15 जिलों में मध्य जिला पहले स्थान पर है। मध्य जिला पुलिस ने सिर्फ 4 दिन में 1040 चालान किए हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आई 198 बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं देने दिया।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सत्यबीर कटारा ने बताया कि हाल ही में 1500 नई चालान मशीन मंगाई हैं। इनमें से 1200 से मशीनें जिला पुलिस व ट्रैफिक पुलिस में वितरित की गई हैं। इसके अलावा इनके पास पुरानी चालान मशीनें हैं। उन्होंने बताया कि 300 नई चालान मशीनें अभी रखी हुई हैं। जल्द ही उन्हें भी दिया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कटारिया ने बताया कि दमघोंटू प्रदूषण को देखते हुए दूसरों राज्यों की बसों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। दूसरे राज्यों से दिल्ली आई 198 बसों को रोका गया है।

जिला पुलिस ने काटे कुल 8294 चालान
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने थाना पुलिस और पीसीआर की प्रखर वैन को भी ग्रेप-4 का उल्लंघन करने वाले वाहनों को पकड़ने के अधिकार दिए हैं। इसके तहत दिल्ली की हर थाना पुलिस व पीसीआर की 88 प्रखर वैन चालान कर रही हैं। प्रखर वैन पर ट्रैफिक पुलिस का एक जवान तैनात रहता है। जिलों के तहत मध्य जिला पुलिस ने 16 से लेकर 19 दिसंबर तक सबसे ज्यादा चालान 1040 चालान किए हैं। दूसरे स्थान पर उत्तरी जिला है।
विज्ञापन


16 से 19 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक चालान

  • उत्तर-पश्चिमी-324
  • बाहरी-उत्तरी-719
  • रोहिणी-756
  • मध्य जिला-1040
  • उत्तरी जिला-1006
  • पूर्वी जिला-424
  • उत्तर-पूर्वी-357
  • शाहदरा-518
  • दक्षिण जिला-943
  • दक्षिण-पूर्व जिला-424
  • द्वारका जिला-262
  • बाहरी-545
  • पश्चिमी जिला-381
  • नई दिल्ली-278
  • दक्षिण-पश्चिमी जिला-317

पीसीआर की प्रखर वैन

  • पूर्वी रेंज-1262
  • उत्तरी रेंज-1406
  • मध्य रेंज-1009
  • नई दिल्ली-335
  • दक्षिणी रेंज-1271
  • पश्चिमी रेंज-1694

16 से 18 दिसंबर तक ये कार्रवाई

  • दिल्ली के 10 बॉर्डर पर बस चेक की गईं-1661
  • इतनी बसों को दिल्ली में प्रवेश दिया गया-1463
  • दिल्ली में बसों को प्रवेश करने से रोका गया-198
  • बाॅर्डरों पर इन ट्रकों को चेक किया गया-25857
  • दिल्ली में इन ट्रकों को प्रवेश दिया गया-23063
  • इतने ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया गया-2794

वाहन चालक शाम को भी करा सकेंगे ट्रैफिक चालान का निपटारा
राजधानी के लोग अब शाम को भी ट्रैफिक चालान का निपटारा करा सकेंगे। ट्रैफिक चालान के निपटान की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में सांध्यकालीन अदालतें शुरू की गई है। ये अदालतें दिल्ली की सभी 11 जिला अदालतों में 11 पायलट परियोजनाओं के तहत शुरू की गई हैं, जिसमें प्रतिदिन 200 चालान का निपटारा किया जा रहा है। शाम की अदालतें सभी कार्य दिवसों में शाम 5 से 7 बजे तक काम करेंगी। इसका शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मनमोहन ने किया है।

न्यायमूर्ति मनमोहन का कहना है कि यह कदम नियमित अदालतों पर बोझ कम करने, लोगों के लिए न्याय तक पहुंच बढ़ाने के साथ कानून के शासन की स्थापना के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 तक के लंबित चालानों की संख्या दो करोड़ से अधिक थी। लोगों के पास अपने चालान के निपटान के लिए अपनी सुविधा के अनुसार तारीख, समय और जिला अदालत चुनने का विकल्प होगा।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (मुख्यालय) संजय गर्ग ने कहा कि जिला अदालतों में प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक 200 चालानों का निपटारा किया जाएगा। इस तरह से सभी 11 जिला अदालतों में 2200 चालानों का निपटारा होगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें