टीकरी कलां के एक गोदाम में लगी आग
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के टीकरी कलां स्थित पीवीसी मार्केट के एक गोदाम में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि अभी यह नहीं मालूम हो सका है कि आग कैसे लगी।