फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने से ग्रैप का तीसरा चरण लागू, गैर-जरूरी निर्माण पर लगा प्रतिबंध

Fri, 06 Jan 2023 07:52 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 रहा, जो गंभीर श्रेणी से एक पायदान नीचे है। ग्रैप पर एक समीक्षा बैठक में समिति ने कहा कि खराब मौसम की स्थिति के कारण आने वाले दिनों में एक्यूआई के और खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण वायु प्रदूषण में अचानक वृद्धि के बीच केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत प्रतिबंधों को लागू करने का निर्देश दिया है। जिसमें गैर-जरूरी निर्माण और तोड़-फोड़ के काम पर रोक शामिल है। वहीं, दो दिन पहले ही ग्रैप के तृतीय चरण के तहत लागू पाबंदियों को हटाया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 रहा, जो गंभीर श्रेणी से एक पायदान नीचे है। ग्रैप पर एक समीक्षा बैठक में समिति ने कहा कि खराब मौसम की स्थिति के कारण आने वाले दिनों में एक्यूआई के और खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते बुधवार(चार जनवरी) को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में कमी के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर में लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का निर्देश दिया। दिल्ली NCR की वायु गुणवत्ता सर्दी के दिनों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंच जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें