फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर पथराव, बच्ची का फटा सिर; बच गई आंख

Fri, 28 Jun 2024 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

गंभीर हालत में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची के आंख के ऊपर चोट लगने से अंदर क्लॉटिंग हो गई है।
विज्ञापन
demo - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर पथराव के कारण एक 11 वर्ष की बच्ची का सिर फट गया। गंभीर हालत में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची के आंख के ऊपर चोट लगने से अंदर क्लॉटिंग हो गई है। फिलहाल बच्ची की हालात स्थिर है। यह घटना बीते शनिवार की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कासगंज की रहने वाले किशन परिवार के साथ ट्रेन से शनिवार को राजस्थान जा रहे थे। मंडावली क्रासिंग के पास ट्रेन पर कुछ लड़कों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में किशन की 11 साल की बेटी खुशी की दाईं आख के ऊपर पत्थर लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। खुशी की मां गायत्री ने बताया कि घायल होनेे के बाद उनकी बेटी किसी को पहचान नहीं पा रही थी, लेकिन अब उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

आरपीएफ ने कई लड़कों को हिरासत में लिया...
आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बच्ची व परिजन की पूरी मदद की गई। घटना से दो दिन पहले भी ट्रेन पर पथराव करने वाले दो पकड़ा गया था। बच्ची के मामले में कई लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। अभी फिलहाल पत्थर मारने वाले का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे ट्रेन पर पथराव के मामले...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में वर्ष 2020 में 99 मामले सामने आए, इसमें 7 यात्री घायल हुए। 2021 में 243 मामले में 15 यात्री घायल हुए थे। 2022 में 387 मामले आये जिसमें 15 यात्री घायल हुए. 2023 में 390 मामले में 10 से अधिक लोग घायल हुए। इस साल भी आये दिन ट्रेन पर पथराव के मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें