फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एसटीएफ ने मोबाइल तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन सप्लायर गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 10:41 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और एसटीएफ की टीम ने एक अंतरराज्यीय और क्रॉस-बॉर्डर मोबाइल तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने  228 महंगे मोबाइल फोन, एक 315 बोर पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय और क्रॉस-बॉर्डर मोबाइल तस्करी सिंडिकेट का खुलासा किया है। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और एसटीएफ को बीती शाम खुफिया जानकारी मिली थी कि मोबाइल फोन चोरी के एक बड़े रिसीवर मोहतर शेख अपने दो सहयोगियों के साथ दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सराय काले खां इलाके में सक्रिय है। 

विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने तुरंत एक टीम गठित की और वंडर पार्क के पास जाल बिछाया। शाम करीब 7:15 बजे टीम ने मोहतर शेख को उनके दो सहयोगियों के साथ आईएसबीटी की ओर से आते हुए देखा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तिकड़ी को घेर लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। 

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से तीन बैग बरामद हुए। जिनमें कुल 228 महंगे मोबाइल फोन थे। इसके अलावा, एक .315 बोर की पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस भी मिले। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें