फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Schools Admission: निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन आज से, 25 अगस्त अंतिम तिथि

Thu, 18 Aug 2022 07:50 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ईडब्ल्यूएस की इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट http://www.edudel.nic.in/ के माध्यम से 25 अगस्त शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रा 30 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में स्कूल में एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी जमीन पर बने निजी स्कूलों में 20 फीसदी आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्लयूएस) की सीटों पर दूसरी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस की इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट http://www.edudel.nic.in/ के माध्यम से 25 अगस्त शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रा 30 अगस्त को किया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय ने इन सीटों पर दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार दूसरी कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 वर्ष से अधिक व सात वर्ष से कम, तीसरी कक्षा के लिए आयु सात वर्ष से अधिक व आठ वर्ष से कम, चौथी कक्षा के लिए आठ वर्ष से ज्यादा व नौ वर्ष से कम होना जरूरी है।
विज्ञापन


इसी तरह से पांचवीं कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु नौ वर्ष से ज्यादा व दस वर्ष से कम, छठी के लिए दस वर्ष से ज्यादा 11 वर्ष से कम, सातवीं के लिए 11 वर्ष से ज्यादा 12 वर्ष से कम, आठवीं के लिए 12 वर्ष से ज्यादा व 13 वर्ष से कम, नौवीं के लिए 13 वर्ष से ज्यादा व 14 वर्ष से कम होना अनिवार्य है।

शिक्षा निदेशालय ने दाखिले में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रत्येक जिले में निगरानी सेल का गठन भी किया है। इन सेल पर दाखिले से जुड़ी शिकायत की जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें