फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एक और स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने खाली कराया शिक्षा मंदिर

Mon, 12 Feb 2024 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
breaking news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई हैं। स्कूल को खाली करा लिया गया है। जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पुष्प विहार में स्थित एमिटी स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिली है। स्कूल को खाली करा लिया गया है। 

अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखने की मिली थी सूचना
इससे पहले पिछले साल 16 मई को दिल्ली के साकेत के पुष्प विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना मिली थी। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंची थी। स्कूल में चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। सभी जगह चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 

26 अप्रैल को दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली थी धमकी
पिछले साल ही 26 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। स्कूल प्रशासन की ओर से 8:10 पर पीसीआर कॉल के जरिए स्कूल में बम होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें