फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल बाद दुष्कर्मी गिरफ्तार: 1994 में लड़की को बनाया था हवस का शिकार, इस वेश में दुनिया को देता रहा धोखा

Fri, 05 Aug 2022 11:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

साल 1994 में शाहदरा के जगजीवन नगर की रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी को अगवा किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मानसरोवर पार्क स्थित स्कूल जाते समय कबीर नगर के नरेश, लोनी के जयपाल, जय सिंह और शाहदरा के प्रेम ने उसे अगवा कर लिया। जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नरेश, जयपाल और जय सिंह को गिरफ्तार कर लिया लेकिन आरोपी प्रेम फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को 28 साल बाद उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान बदलकर ऑटो चला रहा था। इस मामले में शामिल तीन आरोपियों की  पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन

साल 1994 में शाहदरा के जगजीवन नगर की रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी को अगवा किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मानसरोवर पार्क स्थित स्कूल जाते समय कबीर नगर के नरेश, लोनी के जयपाल, जय सिंह और शाहदरा के प्रेम ने उसे अगवा कर लिया। जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नरेश, जयपाल और जय सिंह को गिरफ्तार कर लिया लेकिन आरोपी प्रेम फरार हो गया। 
विज्ञापन

बाद में प्रेम को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने प्रेम की तलाश शुरू की। पुलिस ने प्रेम के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की और उसका सुराग लेने के बाद उसे काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना नाम प्रकाश चंद रख लिया। वह शहर से दूर खेतों के बीच घर बनाकर रहने लगा और ऑटो चलाकर अपना गुजारा कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें