फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः रोडरेज के दौरान गुस्से में कार के शीशे पर मारा मुक्का, मौत

Thu, 13 Jun 2019 02:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर एक रोडरेज का मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी मौत रोडरेज के दौरान कार के शीशे पर मुक्का मारने की वजह से लगी चोट के कारण हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार समयपुर बादली में हुई रोडरेज की घटना मंगलवार की है और बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त हरविंदर के रूप में हुई है। हरविंदर अपने परिवार के साथ बादली गांव में रहता था, जिसमें पत्नी और बच्चे हैं। उसकी एक दुकान भी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को हरविंदर अपने दोस्त के साथ रोहिणी गया था। वहां दोनों ने शराब पी ली। फिर दोनों बाइक से घर के लिए निकल गए। रास्ते में उनकी बाइक एक कार से भिड़ गई। इसी पर हरविंदर कार चालक से झगड़ पड़ा। यही नहीं नशे में उसने कार पर जोर से मुक्का मार दिया।
विज्ञापन


शीशा पर मुक्का लगने की वजह से उसे गंभीर चोटें आ गईं। उसके हाथ की नस तक कट गई। पुलिस ने बताया कि क्योंकि वह शराब के नशे में था इसलिए उसका खून तेजी से बहने लगा और वो वहीं बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तब तक खून ज्यादा बह जाने के कारण बुधवार सुबह अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें