फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Road Accident: दिल्ली के द्वारका में पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को ASI ने कार से मारी टक्कर, तीन घायल

Wed, 04 Jan 2023 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ द्वारका मोड़ इलाके में लाल बत्ती पर पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में एएसआई समेत तीन लोगों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दिल्ली में एक कार ने पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एएसआई समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ द्वारका मोड़ इलाके में लाल बत्ती पर पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

बीती रात 12:30 बजे द्वारका मोड़ इलाके में एक स्विफ्ट कार चला रहे दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने रेड लाइट पर खड़ी छह गाड़ियों को टक्कर मार दी, इसमें एक पुलिस की पीसीआर वैन भी शामिल थी। हादसे में तीन लोग घायल हुए।
विज्ञापन


हादसे में खुद ASI भी घायल हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आउटर डिस्ट्रिक्ट में तैनात है। जिसका ब्लड सैंपल लिया गया है, ताकि शराब पीने की पुष्टि हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें