फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा : पर्याप्त सबूत के अभाव में छह आरोपी बरी, साल 2020 में हमला और लूटपाट करने का था आरोप

Sat, 08 Jul 2023 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इन पर वर्ष 2020 में 24 व 25 फरवरी रात में भागीरथी विहार की एक दुकान पर हमला करने और लूटपाट करने वाली दंगाई भीड़ में शामिल होने का आरोप था।
विज्ञापन
दिल्ली दंगा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने दिल्ली दंगे के एक मामले में आगजनी और लूटपाट के छह आरोपियों को पर्याप्त सबूत के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला गोकुलपुरी थाने का है जिसमें दो शिकायतों के आधार पर दंगा करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन

कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने कहा कि आरोपी साहिल, दिनेश, टिंकू, संदीप, विकास कश्यप और सोनू के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। मामले में सिपाही व उप निरीक्षक दो गवाह थे, जिन्होंने घटना के समय मौजूद रहने का दावा किया था, लेकिन दोनों के बयान में काफी अंतर है। 

 

ऐसे में माना जा सकता है कि घटना दंगाई भीड़ के कारण हुई होगी। इस कारण सभी छह आरोपियों को सभी आरोपों से बरी किया जाता है। इन पर वर्ष 2020 में 24 व 25 फरवरी रात में भागीरथी विहार की एक दुकान पर हमला करने और लूटपाट करने वाली दंगाई भीड़ में शामिल होने का आरोप था। यह भी आरोप था कि 24 फरवरी की रात नौ बजे के आसपास एक घर में आगजनी, हमला और लूटपाट की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें