नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से 18 अक्तूबर को यमुना घाटों की सफाई के महाअभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने खासकर युवाओं से परिवार और दोस्तों के साथ नजदीकी यमुना घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। सीएम ने दिल्लीवासियों से अभियान के लिए पंजीकरण कराने की अपील की। इसके लिए मेरीयमुना डॉट इन वेबसाइट पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण किया जा सकता है। ब्यूरो