फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आधी रात एक घंटे के लिए बंद रहेंगी दिल्ली पीआरएस की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
23 और 24 जुलाई की मध्यरात्रि में दिल्ली की यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की सेवाएं लगभग एक घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान पीएनआर पूछताछ, करंट आरक्षण, टिकट निरस्तीकरण और चार्टिंग सहित कई ऑनलाइन व काउंटर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। उत्तर रेलवे के अनुसार, कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी हाेने के कारण पीआरएस प्रणाली में आवश्यक तकनीकी बदलाव हाे रहे हैं। इसी प्रक्रिया के चलते 23 और 24 जुलाई की मध्यरात्रि के दौरान लगभग एक घंटे के लिए दिल्ली पीआरएस की सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपने टिकट संबंधी कार्य निर्धारित समय से पहले या सेवा बहाल होने के बाद ही करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें