फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 23 से शुरू होगी दिल्ली प्रीमियर लीग, फ्रेंड्स यूनाइटेड एफसी की नजरें खिताब पर

विज्ञापन
विज्ञापन
-24 नवंबर को तरुण सांघा एफसी के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी टीम, जनवरी तक लीग में होंगे कई रोमांचक मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली में फुटबॉल को बढ़ावा देने और स्थानीय क्लबों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के लिए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026-27 का आयोजन 23 नवंबर से किया जाएगा। दिल्ली सॉकर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस लीग में विभिन्न फुटबॉल क्लब अपनी चुनौती पेश करेंगे। लीग में फ्रेंड्स यूनाइटेड एफसी भी दमदार प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। टीम की कोशिश बेहतर खेल दिखाकर खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की होगी। फ्रेंड्स यूनाइटेड एफसी अपने अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को करेगी। टीम का पहला मुकाबला तरुण सांघा एफसी के साथ दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। इसके बाद टीम का सामना 30 नवंबर को शास्त्री एफसी से होगा। दिसंबर में टीम को नोएडा सिटी एफसी, सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स, गढ़वाल डायमंड एफसी और द ड्रीम टीम जैसी टीमों से भिड़ना होगा। लीग में फ्रेंड्स यूनाइटेड के लिए हर मुकाबला अहम रहने वाला है। जनवरी 2027 में भी टीम के सामने अहम मुकाबले होंगे। पांच जनवरी को हिंदुस्तान एफसी, आठ जनवरी को गढ़वाल हीरोज एफसी और 14 जनवरी को रॉयल रेंजर्स एफसी के खिलाफ टीम मैदान में उतरेगी। दिल्ली के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें इस लीग पर रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें