जिस घर में नए मेहमान के आने की तैयारियां चल रही थीं वहां अब मातम पसरा है। दिल्ली के द्वारका में 26 जुलाई की बारिश की वजह से एक ऐसी दुर्घटना हो गई जिससे एक पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
गौरतलब है कि दो दिन पहले(26 जुलाई) द्वारका के भरत विहार स्थित एक घर में गर्भवती महिला रोज की तरह पानी का मोटर चलाने गई।
बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से बिजली की तारों में करंट उतर आया और मोटर चलाते वक्त महिला को करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महिला की मौत के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। घर की बहू के साथ ही घर के चिराग को खोने के बाद अब परिवार का बुरा हाल है।