फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस पहलवानों के खिलाफ दर्ज केस लेगी वापस, एक-दो दिन में दाखिल करेगी क्लोजर रिपोर्ट

Thu, 15 Jun 2023 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस इस मामले में एक-दो दिन में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर देगी। इसके बाद इसको बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन और हंगामा वालों के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में पहलवानों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने जा रही है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस इस मामले में एक-दो दिन में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर देगी। इसके बाद इसको बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

नए संसद भवन के उद्घाटन के समय जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे पहलवान नए संसद भवन के पास महिला महापंचायत करने जा रहे थे। पुलिस ने जब इन पहलवानों को रोका तो यह बैरिकेड कूदकर संसद भवन की ओर जाने लगे। इसके बाद पहलवानों ने हाथापाई, पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट व हुड़दंग किया। 
विज्ञापन

इसमें आठ से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी पहलवानों समेत 12 लोगों के खिलाफ संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस पहलवानों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने जा रही है। इसमें एक-दो दिन में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें