फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI से पकड़े गए कातिल: शव की आंखें खोल खींची फोटो, फिर हुई मृतक की पहचान; ऐसे मिला दिल्ली पुलिस को सुराग

Wed, 24 Jan 2024 02:32 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक लाश की आंख खुली फोटो खींची। जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
मृतक की एआई ले ली गई फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से 14 दिन पहले मिली एक लाश की पहचान की और फिर उसके हत्यारों तक पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एआई की मदद के मृतक की आंख खुली हुई फोटो खींची। जिसके बाद उस फोटो को सभी थानों और व्हाट्सएप पर साझा किया गया। 

विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली पुलिस को एक कॉल आया। जिसमें मृतक के भाई ने शव की पहचान अपने बड़ी भाई के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने जांच को और तेज की। जांच में पता चला कि मृतक का किसी बात को लेकर अपने तीन दोस्तों से झगड़ा हुआ था। 

तीनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश को दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के नीचे फेंक दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि 10 जनवरी को पुलिस को फ्लाइओवर के नीचे से लाश मिली थी और पुलिस को पता चला था कि मृतक की मौत गला दबाकर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें