फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पांच घंटे की मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस ने सीएम स्टाफ को थमाया नोटिस, मुख्यमंत्री से पूछे 12 सवाल

Sun, 04 Feb 2024 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस नोटिस को सीधे मुख्यमंत्री को देना चाहती थी, मगर स्टाफ ने दिल्ली पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया। दिल्ली पुलिस ने नोटिस के जरिए अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आज आतिशी को भी नोटिस देगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले मेंं दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टाफ को शनिवार को नोटिस दे दिया है। दिल्ली पुलिस नोटिस को सीधे मुख्यमंत्री को देना चाहती थी, मगर स्टाफ ने दिल्ली पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया। दिल्ली पुलिस ने नोटिस के जरिए अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आज आतिशी को भी नोटिस देगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में एक पांच सदस्यीय टीम शनिवार सुबह करीब 9.57 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने स्टाफ से मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहते हैं।

स्टाफ ने जब दिल्ली पुलिस टीम का कारण पूछा तो एसीपी पंकज अरोड़ा ने बताया कि वह विधायक खरीद-फरोख्त मामले में मुख्यमंत्री को नोटिस देने आए हैं। स्टाफ ने नोटिस उन्हें देने को कहा तो दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह नोटिस मुख्यमंत्री को ही देंगे। स्टाफ ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। दिल्ली पुलिस टीम सदस्य उनके आफिस में ही बैठ गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा हे कि आप प्रवक्ता जैस्मीन शाह करीब 1.30 घंटे बाद मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से नोटिस देने की बात कहीं। पुलिस ने उन्हें भी सीधे सीएम को नोटिस देने की बात बताई। जिस पर शाह और एसीपी पंकज अरोड़ा के बीच बहस देने को मिली। शाह ने एसीपी पंकज से किस नियम के तहत सीधे सीएम को नोटिस देने के बारे में पूछा। लेकिन उन्होंने कानून का हवाला देकर उन्हें कुछ बताने से इंकार कर दिया।

पुलिस और शाह के बीच हुई बहस के बाद बाद शाह सीएम आवास में चले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करीब पांच घंटे के इंतजार के बाद दिल्ली पुलिस ने स्टाफ को ही नोटिस दे दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस वापस लौट आई। दिल्ली के मुख्यमंत्री से दिल्ली पुलिस ने तीन दिन में जवाब मांगा है। पुलिस जल्द ही दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को नोटिस देने जा रही है।

पुलिस अधिकारी के प्रति सहानुभूति : केजरीवाल
मुख्यमंत्री आवास पर नोटिस देने पहुंची पुलिस पर केजरीवाल ने सहानुभूति जताई। उन्होंने एक्स पर कहा कि मुझे क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी से सहानुभूति है। इनका क्या कसूर है। इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना, लेकिन इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस किस्म की नौटंकी करवाई जा रही है, इसलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है। इनके राजनीतिक प्रमुख मुझसे पूछ रहे हैं कि आप के किस-किस विधायक को तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन मुझसे ज्यादा तो आपको पता है। केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश में कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन-कौन से विधायक तोड़कर सरकार गिराई गई। आपको तो सब पता है। फिर ये ड्रामा क्यों।

आरोप साबित करें सीएम : सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप को साबित करें, नहीं तो उन पर एफआईआर दर्ज कर कारवाई होगी। दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री को जांच एजेंसियों से छिपते भागते देखकर स्तब्ध है। वे अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं। सचदेवा ने मुख्यमंत्री के एक्स पर की गई पोस्ट व मंत्री आतिशी का वक्तव्य स्कीन पर चलवाते हुए कहा कि इनका यह कहना आश्चर्यजनक है कि भाजपा हमारे विधायकों पर लोटस-2 चला रही है। उनका कहना है कि प्रलोभन देने की रिकार्डिंग है, लेकिन इस झूठ को साबित नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस जांच से भी केजरीवाल व आतिशी भाग रहे हैं। ईडी के समन से छिप रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास कोई सबूत नहीं है और लोटस-2 का आरोप अपने भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए लगा रहे हैं। केजरीवाल खुद सरकारी अधिकारी रहे हैं। वे बताएं नोटिस देने वाला अधिकारी रिसिविंग लेता है या देता है।

एफआईआर दर्ज हो : बिधूड़ी
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त के जो आरोप लगाए गए हैं, उसे साबित करें नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और कड़ी कार्रवाई हो। आप सरकार के घोटाले एक-एक कर सामने आ रहे हैं। इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं। केजरीवाल जब तक जांच में सहयोग नहीं देते तब तक हम उनसे सवाल पूछते रहेंगे। मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि केजरीवाल अब झूठ का पर्याय बन गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपना सम्मान खो दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने मुख्यमंत्री से पूछे 12 सवाल

आम आदमी पार्टी के विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोप मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर 12 सवाल पूछे हैं। इतने ही सवाल मंत्री आतिशी से पूछे जाएंगे। आतिशी अभी चंडीगढ़ में हैं। दिल्ली आते ही उन्हें नोटिस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री व आतिशी के जवाबों से ही पता लगेगा कि विधायक खरीद मामले की जांच किस दिशा में जाएगी।

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछा है कि उनके कितने विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। इन विधायकों के नाम क्या हैं। भाजपा के किस-किस नेता ने आप विधायकों से संपर्क किया। अगर पैसे देने की कोशिश की गई तो किस तरह देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आप से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। भी पूछा है कि कब से विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल से उन विधायकों की सूची मांगी गई है, जिन्हें फोन किया गया है। पुलिस के नोटिस में भाजपा के जिस नेता ने या उसके कार्यकर्ता ने फोन किया था उसका नाम भी मांगा है।

यह है मामला
मंत्री आतिशी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर आप विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये में खरीदने के आरोप लगाए थे। साथ ही, ऑडियो क्लिप होने का दावा दिया था। ऐसे में पुलिस जल्द ही आतिशी को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस देगी। केजरीवाल ने भी पिछले सप्ताह एक्स कर आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में उसकी सरकार को गिराने के लिए उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें