फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस को लगातार छठी बार मिला पहला स्थान, डिजिटल पुलिसिंग में कायम की नई मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड पर 100 फीसदी अंक हासिल कर दिल्ली पुलिस ने देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान हासिल किया है। यह लगातार छठी बार है जब दिल्ली पुलिस इस मुकाम पर पहुंची है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक लगातार तीन महीने और फिर जनवरी-फरवरी 2026 में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद मार्च 2026 में भी दिल्ली पुलिस अव्वल रही। यह उपलब्धि डिजिटल पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन में उसकी निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की निगरानी में तैयार इस प्रगति डैशबोर्ड पर राज्यों का मूल्यांकन डेटा की गुणवत्ता, समयबद्धता और सटीकता के आधार पर होता है। इसमें थानों की कनेक्टिविटी, डेटा एंट्री, एफआईआर की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग और नागरिक सेवाओं जैसे मानकों को शामिल किया जाता है। इस सफलता में अपराध शाखा की सीसीटीएनएस टीम और सभी जिलों की अहम भूमिका रही। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी स्तर को बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें