फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: FIITJEE कोचिंग संस्थान के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, EOW ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

Thu, 13 Mar 2025 10:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को फिटजी नामक कोचिंग संस्थान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। अभिभावकों ने कोचिंग संस्थान पर झूठे वादा और भ्रामक विज्ञापन, उच्च सफलता दर, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का झांसा देकर छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए लुभाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
FIITJEE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नामी कोचिंग संस्थान फिटजी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शाखा ने प्रीत विहार स्थित फिटजी की शाखा से जुड़े छात्रों के करीब 190 अभिभावकों से मिली शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शाखा ने फिटजी कोचिंग सेंटर और इनके निदेशकों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात,धोखाधड़ी और आपराधिक षड़यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


फिटजी की प्रीत विहार शाखा इस साल जनवरी में बंद कर दिया गया था। इसको लेकर छात्रों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया था और स्थानीय थाने में शिकायत दी थी। शिकायतों की संख्या ज्यादा होने की वजह से मामले को आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच के बाद शाखा ने 12 मार्च को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्रीत विहार की कोचिंग सेंटर के बंद किए जाने के बाद छात्रों और इनके अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और अपनी शिकायतें पूर्वी दिल्ली की प्रीत विहार थाने में अपनी शिकायत दी। जिसमें पीड़ितों ने कोचिंग संस्थान पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और कोचिंग फीस और अन्य शुल्कों के लिए अभिभावकों और छात्रों से एकत्र किए गए धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अभिभावकों ने संस्थान से धन वापसी की मांग की। शिकायतों की संख्या काफी ज्यादा होने और इस मामले में बड़े पैमाने पर रकम की धोखाधड़ी होने का शक है। इसलिए इन शिकायतों की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू ) को भेज दिया गया। शिकायतों की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

निदेशक और प्रबंधन के अधिकारियों से जल्द करेगी पूछताछ
आर्थिक अपराध शाखा के विशेष आयुक्त शरद अग्रवाल ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शाखा की टीम शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज कर रही है। लेकिन जल्द ही फिटजी के निदेशक और प्रबंधन के अधिकारियों को जांच में जुड़ने के लिए नोटिस भेजेगी। प्रबंधन से कोचिंग सेंटर को बंद करने के कारणों के बारे में जानकारी हासिल करेगी।

दिल्ली समेत देश के कई अन्य राज्यों में कोचिंग की शाखाएं हुई है बंद
इस साल जनवरी माह में फिटजी कोचिंग संस्थान ने दिल्ली-एनसीआर सहित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में स्थित अपनी कई शाखाएं बंद कर दिए थे। फिटजी के देश भर में 73 शाखाएं हैं। शाखाएं बंद होने से इसमें दाखिला लेने वाले छात्रों के भविष्य अधर में है। छात्रों के अभिभावकों से मोटी रकम लेकर इनका दाखिला किया गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि संस्थान को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण कई शाखाओं के कर्मचारी सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं।

कोचिंग संस्थापक के 12 बैंक खातों से 11.11 करोड़ रुपये जब्त
फिटजी की शाखाएं बंद होने से दिल्ली समेत गाज़ियाबाद, नोएडा और भोपाल में भी शिकायतों पर मामले दर्ज किए गए हैं। फरवरी में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने फिटजी के संस्थापक से जुड़े करीब 12 बैंक खातों से 11.11 करोड़ रुपये जब्त किए थे। साथ ही सभी थानों की पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज किए जाने के बाद अब दिल्ली पुलिस कोचिंग संस्थान में हुई गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: चाकू से ताबड़तोड़ वार: रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो, तमाशबीन बने लोग; दो नाबालिगों को घेर किया हमला, एक की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें