फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Embassy: इजराइल दूतावास के पास हुआ था विस्फोट, दिल्ली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Sat, 30 Dec 2023 07:47 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इजराइल दूतावास के पास हुए संदिग्ध विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
 
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इजराइल दूतावास के पास 26 दिसंबर को संदिग्ध विस्फोट हुआ था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर तुगलक रोड थानाध्यक्ष प्रदीप रावत की शिकायत पर दर्ज की गई है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच की हर घंटे की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दी जा रही है। मामले की जांच  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी। आज केस फाइल स्पेशल सेल को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया था, जब इस्राइल एबेंसी के पास धमाके की सूचना मिली थी। पुलिस को देर शाम तक जांच में धमाके आदि के कोई निशान व सबूत नहीं मिले थे, पर पुलिस को मौके से  इस्राइल दूतावास के नाम लिखा एक पत्र मिला था। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध भी नजर आए थे। वहीं, एनएसजी और एनआईए की टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें