फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Khedkar Case: फर्जी है 'डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट', पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया; रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे

Wed, 04 Sep 2024 05:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्व आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में पुलिस ने स्टेटस परिपोर्ट सौंपी है। जिसमें पुलिस ने बताया कि पूजा का डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट फर्जी हो सकता है। 
विज्ञापन
पूजा खेडकर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर मामले पर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हाईकोर्ट ने दवाब दाखिल किया है। पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट में बताया है कि  पूजा खेडकर ने कई डिसेबिलिटी दिखाने के लिए दो सर्टिफिकेट दिखाए गए। उसकी जांच से पता चला है कि उनमें से एक सर्टिफिकेट जाली हो सकता है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका के जवाब में यह दलील पुलिस की ओर से दी गई है। पूजा पर धोखाधड़ी करने और अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी और डिसेबिलिटी कोटे के लाभों का गलत तरीके से लाभ उठाने का आरोप है।

स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया है कि पूजा ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 और सिविल सेवा परीक्षा-2023 के लिए दो सर्टिफिकेट पेश किए थे।  विकलांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के अहमदनगर चिकित्सा प्राधिकरण ने दावा किया है कि डिसेबिलिटी, श्रवण दोष और कम दृष्टि दिखाने वाला प्रमाण पत्र "सिविल सर्जन कार्यालय रिकॉर्ड" के अनुसार जारी नहीं किया गया। ऐसे में फर्जी सर्टिफिकेट की संभावना ज्यादा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें