फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी इंडिया स्लोन मामले में एक्शन: गुरपतवंत सिंह का गुर्गा दिल्ली पुलिस ने दबोचा; पंजाब में छापेमारी

Tue, 21 Nov 2023 10:39 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर खालिस्तान समर्थक मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरपतवंत सिंह का गुर्गा हिरासत में लिया है। पंजाब में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली की दीवारों पर लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक नारे लगाने के मामले के दो महीने बाद एक्शन लिया है। पुलिस ने हरियाणा से एक युवक को गिरफ्तार किया है और पंजाब में छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक,  हिरासत में लिए गए युवक पर प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में नारे लिखने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि पंजाब में छापेमारी चल रही है। कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे पाए जाने के बाद पुलिस ने 27 सितंबर को एफआईआर दर्ज की थी। इसी मामले में छापेमारी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें