फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एयरपोर्ट पुलिस की कार्रवाई, नकली वर्दी पहन रौब जमा रहे तीन गिरफ्तार; कार पर लगा था स्टीकर

Fri, 30 Aug 2024 05:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने तीन फर्जी पुलिस वालों को गिरफ्तार किया है। जो पुलिस स्टेशन डोमेस्टिक एयरपोर्ट के सामने रौब झाड़ रहे थे। पूछताछ के बाद तीन लोगों को दबोचा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिवीजनल कमिश्नर मुख्यालय का निजी सचिव और चालक बताकर रौब झाड़ रहे तीन जालसाजों को डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है, जिसपर ब्लिंकर लाइट और सायरन लगा हुआ था। पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोज्जम अली खान अफरीदी, सज्जन कुमार और मनीष वशिष्ठ के रूप में हुई है। मोज्जम अली खान खुद को डिवीजनल कमिश्नर मुख्यालय का निजी सचिव, जबकि अन्य दो डिवीजनल कमिश्नर के कार का चालक बताया था।

एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 28 अगस्त की दोपहर करीब 2.30 बजे पुलिस ने डोमेस्टिक हवाई अड्डे पर एक स्कॉर्पियो कार देखा। कार के आगे और पीछे के शीशे पर पुलिस लिखा हुआ था। साथ ही कार पर बीकन और ब्लिंकर लाइट और सायरन लगा हुआ था। कार को पुलिस वाहन की तरह दिखने के लिए उसमें बदलाव किया गया था। शक होने पर पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान मोज्जम अली खान अफरीदी ने खुद को डिवीजनल कमिश्नर मुख्यालय का निजी सचिव बताया। वहीं अन्य दोनों ने उनका गाड़ी का चालक बताया। उनलोगों ने डिविजनल कमिश्नर के कार्यालय से जारी पहचान पत्र दिखाया। जो जांच में फर्जी पाया गया। उसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी आरोपी किसी शख्स को एयरपोर्ट से लाने गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें