पुलिस मुख्यालय में घुसने की कोशिश करता संदिग्ध गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे संदिग्ध को पकड़ा है जो पुलिस मुख्यालय में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जब पुलिसकर्मियों ने उससे पहचान पत्र मांगा तो वह झगड़ने लगा। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।