फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर रोमांस करना पड़ा महंगा, दिल्ली पुलिस ने काटा 11 हजार का चालान

Thu, 20 Jul 2023 10:04 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर किए गए ट्वीट में कहा है कि एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है, जिसमें बाइक को खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बाइक पर रोमांस करते युवक-युवती - फोटो : twitter/@DelhiPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलती बाइक की टंकी पर लड़की को उल्टा बैठाकर रोमांस करने का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई करते हुए 11 हजार रुपये का चालान काटा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक मोटरसाइकिल चला रहा है, जबकि युवती उसके सामने बैठी है और बिना हेलमेट पहने हुए उसे गले लगा रही है। दिल्ली पुलिस ने मामले का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए मजेदार पोस्ट की है। 

विज्ञापन

वीडियो में आगे आरोपी बाइक सवार कई गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए भी नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर किए गए ट्वीट में कह है कि एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है, जिसमें बाइक को खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इन लापरवाही के तहत मामला हुआ दर्ज
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने और खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया है।

मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने की मजेदार पोस्ट
अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने करीब 29 सेकेंड का वीडियो साझा किया है। जिसमें फिल्म गंगाजल के मीम्स 'भारी मिस्टेक हो गया सर...एकदम ब्लंडर हो गया' का जिक्र करते हुए मजे लिए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें