फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नंदू गैंग का नेटवर्क तोड़ने में जुटी दिल्ली पुलिस, दिल्ली एनसीआर में 23 जगहों पर छापेमारी

Wed, 03 May 2023 02:23 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीसीपी ने बताया कि द्वारका पुलिस ने विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सोनीपत और झज्जर समेत दिल्ली में कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है। दिल्ली से एक जगह से करीब 20 लाख की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
crime news - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला पुलिस नंदू गैंग का नेटवर्क तोड़ने में जुटी है। 300 पुलिस वाले दिल्ली-एनसीआर में 23 ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। यह छापेमारी बुधवार सुबह से छावला बाबा हरिदास नगर नजफगढ़ झज्जर और सोनीपत में छापेमारी की जा रही है। भारी मात्रा में कैश और हथियार बरामद हुए हैं। मटियाला में बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या में कपिल सांगवान और नंदू गैंग का नाम सामने आया था।

विज्ञापन


डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस ने आज छापेमारी और तलाशी के दौरान बरामदगी के आधार पर शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत विभिन्न अपराधों के लिए 20 लोगों को हिरासत में लिया और छह अन्य को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक बुलेटप्रूफ कार, 7 राउंड के साथ 3 पिस्तौल, 22.4 ग्राम हेरोइन, 73 ग्राम एम्फेटामाइन और 20 लाख रुपये बरामद किए गए।

डीसीपी ने बताया कि द्वारका पुलिस ने विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सोनीपत और झज्जर समेत दिल्ली में कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है। दिल्ली से एक जगह से करीब 20 लाख की बरामदगी हुई है, इसके अलावा हरियाणा के झज्जर व अन्य जगहों से हथियार बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। दूसरे राज्यों से बरामदगी का ब्योरा दिल्ली पुलिस जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें