फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इजरायल एंबेसी में तैनात दिल्ली पुलिस के जवान ने की आत्महत्या

Wed, 04 Jan 2023 09:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह खुलकर सामने नहीं आई है। पुलिस जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां तैनात दिल्ली पुलिस के एक जवान ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान ने खुद की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। अशोक कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह खुलकर सामने नहीं आई है। पुलिस जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें