फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक 31 जनवरी को होंगे रिटायर

Tue, 14 Jan 2020 06:05 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य कुमार पटनायक 31 जनवरी 2020 को सेवा सेवानिवृत्त होंगे। मंगलवार को दिल्ली सरकार ने एक सूचना जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी संभावना जताई गई थी कि दिल्ली में होने वाले चुनाव के कारण उन्हें सेवा का विस्तार मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन




इधर, प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग के मामले में एक संसदीय समिति ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के प्रमुख अमूल्य पटनायक और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की। समिति ने नसीहत भी दी कि छात्रों से परिपक्व तरीके से पेश आना चाहिए था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अगुवाई वाली गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति ने दिल्ली पुलिस से राजधानी में बार-बार पाबंदी लगाने पर सवाल उठाया। समिति ने जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हाल में हुई हिंसा का जिक्र किए बगैर कहा, बार-बार धारा 144 लगाने से आम आदमी को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। 

यूपी, हरियाणा के पुलिस अफसरों संग की एनसीआर में बढ़ते अपराध पर चर्चा
समिति ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते अपराध पर भी चर्चा की। दिल्ली पुलिस के प्रमुख के अलावा हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव और उत्तर प्रदेश व राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी समिति के समक्ष एनसीआर में अपराधों के मामलों का जिक्र किया। समिति के साथ हुई इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा ‘दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता अपराध’ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें