नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला इकाई ने शुक्रवार को स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बाहरी जिले के विभिन्न स्कूलों और प्ले ग्रुप में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से संवाद किया। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समुदाय के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाना और पुलिस की संवेदनशील छवि को उजागर करना है। सरस्वती विहार और रानी बाग स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में मंगोलपुरी एसीपी मुरारी लाल और लॉ एंड ऑर्डर ऑफिसर भवानी सिंह ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। पश्चिम विहार वेस्ट में द श्री राम वंडर ईयर्स के बच्चों ने स्थानीय थाने के चाइल्ड-फ्रेंडली कॉर्नर में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। थाना प्रभारी (एसएचओ) देवेंद्र सिंह और उनकी टीम ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मंगोलपुरी स्थित कामधेनु स्कूल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा और थानाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया और उन्हें सुरक्षा व सशक्तिकरण के संदेश दिए। सुल्तानपुरी में सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय की छात्राओं ने नांगलोई एसीपी हरेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष रविंदर मलिक समेत अन्य अधिकारियों को राखी बांधी। ब्र