फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नशे की लत को पूरा करने के लिए नाबालिग कर रहे थे झपटमारी, दो पुलिस के हत्थे चढ़े

Sat, 01 Apr 2023 06:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। बाद में पुलिस ने एक और केटीएम बाइक को इनके निशानदेही पर बरामद कर ली। बदमाशों ने दोनों बाइक को तिलक नगर इलाके से चोरी की थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की लत को पूरा करने के लिए स्पोटर्स बाइक चुराकर झपटमारी करने वाले दो नाबालिगों को द्वारका जिला पुलिस ने पकड़ा है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल और दो केटीएम बाइक बरामद की है। दोनों बदमाशों पर पहले से डकैती, झपटमारी और हत्या के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पकड़े जाने से चार मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


20 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर चार द्वारका इलाके में बैंक से घर लौट रही एक युवती से मोबाइल छीनकर भाग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जिले के जेल बेल सेल को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल की। साथ ही बदमाशों के भागने की दिशा की भी जांच की।

लगातार निगरानी करने के दौरान एएसआई सुरेंदर सिंह को बदमाशों के नजफगढ़ इलाके में मोबाइल बेचने के लिए आने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार बदमाश वहां से भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीम ने गंदा नाला के पास दबोच लिया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। बाद में पुलिस ने एक और केटीएम बाइक को इनके निशानदेही पर बरामद कर ली। बदमाशों ने दोनों बाइक को तिलक नगर इलाके से चोरी की थी। पूछताछ करने पर बदमाशों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें