फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे में लूट का खुलासा: काले धन को सफेद बनाने का झांसा देकर कारोबारी से 50 लाख लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2023 10:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दो लड़कों ने पीड़ित को सौदे के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने अचानक पिस्टल निकाली और रुपयों का बैग लूट लिया। बाद में दोनों स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरत निजामुद्दीन इलाके में काले धन को सफेद करने का झांसा देकर दो लड़कों ने फरीदाबाद निवासी कारोबारी आशीष चौहान से 50 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि, अपराध शाखा ने महज 10 घंटे के भीतर वारदात सुलझाकर गांव काठा, बागपत निवासी आकाश शर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों के पास से लूटी गई रकम के अलावा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल बरामद किया है। आकाश पॉलिटेक्निकल प्रथम वर्ष का छात्र, जबकि नाबालिग बॉकॉम कर रहा है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। पुलिस जंगपुरा स्थित गारमेंट गोदाम में पहुंची तो वहां आशीष मिले। उन्होंने बताया कि दो लड़कों ने उन्हें सौदे के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने अचानक पिस्टल निकाली और रुपयों का बैग लूट लिया। बाद में दोनों स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम बांच ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन

सीडीआर, टेक्निकल सर्विलांस के अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इस बीच एसीपी सुशील कुमार की टीम को खबर मिली कि आरोपी बागपत स्थित गांव काठा में मौजूद हैं। पुलिस यहां से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने रेकी कर वारदात अंजाम दी। नाबालिग ने लूट की साजिश रची थी। उसने 50 लाख रुपये लेकर 75 लाख रुपये व्हाइट मनी देने का झांसा देकर कारोबारी को जंगपुरा बुलाया। इसके लिए आकाश ने रिश्ते के भाई शिवम से पिस्टल का इंतजाम किया। बाद में आरोपियों ने मिलने के बहाने आशीष को जंगपुरा स्थित सरबजीत सिंह के गोदाम पर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें