फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 75 करोड़ की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार, म्यांमार से वाया मणिपुर आ रही खेप; दिल्ली लेकर आए थे आरोपी

Wed, 27 Mar 2024 01:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इनके कब्जे से 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी पिछले करीब डेढ़ वर्ष में करीब 100 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी कर चुके हैं।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार से मणिपुर होकर देश में बड़े पैमाने पर हेरोइन आ रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मणिपुर के तीन आरोपियों समेत चार को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेरोइन की खेप पहुंचाने दिल्ली आए थे।

विज्ञापन


इनके कब्जे से 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी पिछले करीब डेढ़ वर्ष में करीब 100 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश पौडयेल, राम और अर्जुन पिछले 3 साल से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे। आरोपी प्रकाश पौडयेल के कहने पर इस ड्रग कार्टेल के एक अन्य सदस्य संजय साहा को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।

स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक के अनुसार इंस्पेक्टर पवन कुमार को इनपुट मिल रहे थे कि मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और दिल्ली राज्यों में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह सक्रिय है। इंस्पेक्टर पवन कुमार को 21 मार्च एक विशेष सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कार्टेल के सदस्यों दिली राम, प्रकाश पौडयेल और अर्जुन ने इम्फाल, मणिपुर निवासी दाजू कुकी उर्फ राजू से हेरोइन की एक बड़ी खेप एकत्र की थी। आरोपी इस खेप को दिल्ली पहुंचाने कश्मीरी गेट की ओर राजघाट बस डिपो के पास दाजू कुकी पहुंचाएंगे। एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन कुमार, एसआई सुमित, अनिल, दीपक व अंकित और एएसआई मोहित की टीम ने यहां घेराबंदी कर ऑटो में वहां आए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीमापार से आ रही है हेरोइन
पूछताछ के दौरान इन सभी ने खुलासा किया कि वह एक ड्रग सिंडिकेट के सदस्य हैं जो सीमा पार म्यांमार से भारत के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। ये पिछले तीन वर्षों से हेरोइन की आपूर्ति में लिप्त हैं और पहले पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली एनसीआर की विभिन्न पार्टियों को ड्रग्स की आपूर्ति कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें