फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और केबल चोर अरेस्ट: पुलिस ने 30 मीटर वायर की बरामद, दिल्ली मेट्रो की नई लाइन से हुई थी चोरी

Fri, 20 Mar 2026 10:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro News: दिल्ली पुलिस ने आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर हुई तांबे के केबल चोरी की घटना में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही 30 मीटर की केबल भी बरामद की है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो की नई लाइन से केबल चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और चोर को पकड़ा है। बीती 12 मार्च को आजापुर मेट्रो केबल चोरी मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 30 मीटर तांबे का केबल भी बरामद की है। 

विज्ञापन


यह गिरफ्तारी चोरी की घटना की जांच के दौरान हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। केबल खरीदने वाले लोगों की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। इस कार्रवाई से मेट्रो परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। यह मामला मेट्रो संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 12 मार्च की सुबह करीब 4:20 बजे डीएमआरसी के ओसीसी/एमबी सिग्नल कंट्रोलर एमआरएस मजलिस पार्क से सिग्नलिंग केबल चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन




टीम ने पास के जंगल में कुछ लोगों को तांबे के लिए तार पिघलाते देखा। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी, दिल्ली निवासी शेख शफीक के रूप में हुई है। आजादपुर मेट्रो पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और डीएमआरसी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।। 

1000 मीटर सिग्नलिंग केबल गायब हुई
शिकायतकर्ता जसबीर सिंह एमआरएस मजलिस पार्क ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग 1000 मीटर सिग्नलिंग केबल गायब पाई गई। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और आगे की जांच जारी है। मेट्रो पुलिस और डीएमआरसी की टीम ने संवेदनशील स्थानों का संयुक्त सर्वेक्षण भी किया है।

8 मार्च को पीएम ने किया था नई लाइन का उद्घाटन
जिस मेट्रो की नई लाइन पर चोरी हुई है, वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसमें से एक कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी छी। इसमें दो नए मेट्रो रेल कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें