ये बात भी सामने आई है कि नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले महिलाओं के गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। व्यवसायी के साथ होटल में गई महिला ने शराब में व्यवसायी को नशीला पदार्थ पिला दिया था। उसके बाद लूटपाट कर फरार हो गई। उसकी मंशा सिर्फ बेहोश करने की थी हत्या करने की नहीं थी। दीपक की अधिक मात्रा में शराब व नशीला पदार्थ लेने से उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महिला नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।
शव के पास मिला था नोट, 'यू आर ए नाइस पर्सन, मुझे माफ करना'
युवती मृतक दीपक के शव से ज्वेलरी व नकदी भी ले फरार हो गई थी। वहीं मौके पर मिले नोट में लिखा हुआ है कि 'यू आर ए नाइस पर्सन, मुझे माफ करना।' माना जा रहा है कि यह नोट भी युवती ही लिखकर गई थी।
कमरे से मिली थीं उत्तेजक दवाइयां
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस कमरे से दीपक का शव बरामद हुआ था वहां से कई शराब की बोतल व कई तरह की उत्तेजक दवाएं मिली थीं। जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराकर इसके विसरा को सुरक्षित रखवाया गया है। विसरा रिपोर्ट से ही पता लगेगा कि दीपक को जहर दिया गया था यह नहीं। वहीं दीपक के शरीर चोट व गला दबाने आदि के निशान नहीं मिले हैं।