फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान का जादूगर अरेस्ट: हाथ की सफाई दिखा उड़ा लेता था रकम, 100 से ज्यादा होटलों में दे चुका है वारदात को अंजाम

Fri, 02 Jun 2023 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली, कोलकाता, नोएडा व गुरुग्राम समेत पूरे देशभर के पांच सितारा होटलों में 100 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने हाथ की सफाई दिखाकर देश के कई पांच सितारा होटलों से रकम उड़ाने के आरोप में ईरान के एक जादूगर अली गोल नरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराने नोट रखने के शौक का हवाला देकर होटल कर्मचारियों को झांसे में लेता था। पुराने के बदले वह नए नोट देने की बात कहता था और हाथ की सफाई दिखाकर रकम उड़ा लेता था।

विज्ञापन

आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली, कोलकाता, नोएडा व गुरुग्राम समेत पूरे देशभर के पांच सितारा होटलों में 100 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। वह उसी होटल में जाता था जहां मोटा कैश होता था। नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह फिर से ली-मेरेडियन होटल पहुंच गया।

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी अली गोल नरी फरवरी महीने में ली-मेरेडियन होटल में पहुंचा था। यहां पर वह कैश काउंटर मैनेजर से मिला। उसने मैनेजर से कहा कि उसे पुराने नोट रखने का शौक है। वह पुराने के बदले में नए नोट दे देगा। होटल मैनेजर ने नोटों की गड्डी निकालते ही उसने नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने नीचे से नोट उठाकर अपने हाथ की बाजू में चालाकी से छिपा लिए। इस तरह उसने 38 हजार नोट चुरा लिए। आरोपी ने इतनी सफाई से नोट चुराए कि मैनेजर को कुछ पता नहीं लगा। आरोपी मौके से चला गया। बाद में जब मैनेजर ने पैसे गिने तो वह कम मिले। होटल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि आरोपी पैसे अपने हाथों की शर्ट की बाजू में छिपा रहा है। होटल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की, मगर फुटेज को सुरक्षित रख लिया था।

आरोपी फिर से होटल में पैसे चुराने पहुंचा
ईरान निवासी आरोपी गुरुवार को फिर से वारदात करने ली-मेरेडियन होटल पहुंचा। इस बार आरोपी की हाथ की सफाई काम नहीं आई। वह होटल के उसी कैश काउंटर पर पहुंचा जहां फरवरी महीने में गया था। संयोग से काउंटर पर पहले वाला मैनेजर ही था। मैनेजर ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। संसद मार्ग थानाध्यक्ष अत्तर सिंह यादव की देखरेख में वोट क्लब चौकी प्रभारी राजकिरण व सिपाही मोहित ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

ईरान से आकर कोलकाता में रहता था
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी हर छह महीने में ईरान से भारत आता था। वह कोलकाता में रुकता था और वहां से वारदात करने देश में अलग-अलग जगहों पर जाता था। इस बार भी कोलकाता में रुका हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह हाथ की सफाई में माहिर है। हाथ की सफाई के कारण वह पैसे चोरी कर लेता था। वह भारत पर्यटन व मेडिकल वीजा पर आता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें